
औरंगाबाद। शराब के नशे में धुत एक युवक ने मारपीट के दौरान एक दंपत्ति को घायल कर दिया। वहीं वह खुद भी गिरकर घायल हो गया। यह मामला रफीगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर स्थित गोला गांव की है। जहां शराब के नशे में एक युवक ने घटना को अंजाम दिया। इसके बाद घायल दंपत्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में उस गांव निवासी पिंटू चौधरी एवं उनकी पत्नी सुगंती देवी हैं। जबकि वहीं शराब सेवन कर मारपीट करने वाला युवक सुनील साव है। बताया जाता हैं कि शनिवार को सुनील साव शराब पीकर आया और दंपत्ति को गाली-गलौज करने लगा। हालांकि शुरुआत में दंपत्ति ने कुछ बोलना उचित नहीं समझा। लेकिन इसके बाद उसने महिला को गाली-गलौज करते हुए ईंट से हमला कर दिया जिसमें एक महिला घायल हो गई। वहीं बीच बचाव में पहुंचे पिंटू चौधरी भी घायल हो गए। इस दौरान शराब के नशें में धुत युवक भी गिरकर घायल हो गया। इसके बाद सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दंपत्ति को सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। इस दौरान सर में गंभीर चोट लगने के कारण हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं इस घटना के संबध में शराबी के बड़े भाई उपेंद्र साव ने बताया कि शराब के नशे में उसने महिला के साथ गाली-गलौज किया है तथा पत्थरबाज़ी भी किया है जिसमें दंपत्ति घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज़ के लिए जो भी खर्च आएगा, उसे मैं भरपाई करूंगा।







