औरंगाबाद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रजनीश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा गोह थाना काण्ड संख्या 37/2020 के मृतक हसपुरा थाना क्षेत्र के कोइलवां गांव निवासी सुमन विश्वकर्मा की पत्नी सोनी देवी को नौ लाख का मुआवजा प्रदान किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रणव शंकर द्वारा बताया गया कि 12.11.2022 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वाद संख्या 09/2022 को समझौते के आधार पर निस्तारण कराया गया था।
इस घटना के संबध में बताया जाता हैं कि मृतक सुमन विश्वकर्मा 06.03.2020 गया से अपने गांव लौटने के क्रम में दरधा एवं कोचडीहरा के बीच हाइवा से धक्का लगने के कारण उसकी मृत्यु हो गयी।
चेक प्रदान करते हुए जिला जज द्वारा पीड़िता को बताया गया कि चेक से संबधित राशि को परिवार के कल्याण में लगाये और इसका ज्यादा से ज्यादा सदुपयोग किया जाए जिससे कि बच्चो को भविष्य संवारने में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।