औरंगाबाद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार श्रीवास्तव, जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल, जेल अधीक्षक सुजीत कुमार झा एवं सिविल सर्जन डॉ. कुमार वीरेंद्र प्रसाद ने मुफस्सिल थाना अंतर्गत नवनिर्मित मंडल कारा के भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कई निर्देश भी दिया। वहीं नवनिर्मित मंडल कारा में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा जेल के अंदर एवं बाहरी सुरक्षा इंतजाम का जायजा लेकर संतोष जताया। साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिया। इसके साथ-साथ, किचेन, बाथरूम की व्यवस्था का निरीक्षण किया और प्रतिदिन साफ-सफाई करते रहने को कहा। परिसर में बने कैदी के आधुनिक अस्पताल का व्यवस्था मजबूत रखने का आदेश दिया। साथ ही महिला वार्डों को पूरी तरह से सुरक्षित रखने को आदेश दिया। इसके अलावा कैदियों के परिजनों के मुलाकाती व्यवस्था का विस्तार से जानकारी ली। गौरतलब हैं कि नव निर्मित मंडल कारा में 700 से अधिक कैदियों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था है।
Related Articles
Check Also
Close
-
मजबूत शरीर और दिमाग के लिए खेल जरूरी – शैलेन्द्रJuly 5, 2023
-
दक्षिण बिहार में मानसून की अब तक नहीं हुई भारी बारिशJuly 12, 2023