
औरंगाबाद। पूर्व ज़िला पार्षद एवं राजद वरीय नेता डॉ. गुप्तेश्वर यादव की आकस्मिक निधन से ज़िले में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार विगत कुछ दिनों से वह बीमार थे जिनका पटना में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह करीब 70 वर्ष के थे। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शोक संवेदना प्रकट किया है।
उनके पार्थिव शरीर को पटना से ज़िला परिषद औरंगाबाद परिसर में लाया गया। जहां राजनितिक एवं गैर राजनीतिक लोगों ने बड़ी संख्या में डॉ. गुप्तेश्वर यादव को श्रद्धांजलि दी तथा शोक संवेदना व्यक्त की। वें ज़िले की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय थे। राजनीति के साथ सामाजिक कार्यों में वे हमेशा बढ़चढ़ कर भाग लेते थे। यही कारण है कि उनके निधन पर राजद,भाजपा व जेडीयू समेत अन्य दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है।
वे जीवन पर्यंत लोगों की सच्ची सेवा में लगे रहते थे। समाज के साथ-साथ लगभग हर वर्ग के लोगों के मान- सम्मान के लिए वे हमेशा जागरूक रहते थे। पार्टी के लिए वे समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम करते थे। वह इंसाफ पसंद व्यक्ति थे। उनके निधन से वे व्यक्तिगत तौर पर काफी मर्माहत हैं। वे अपने राजनीतिक जीवन में एक बार ज़िला पार्षद एवं समाजवादी पार्टी से बिहार विधान सभा का चुनाव लड़ा।
उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में बिहार सरकार में पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, राजद प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार सिंह, राजद ज़िला पार्षद शंकर यादव, अनिल यादव, शशि भूषण शर्मा, राजद नेता डॉ. रमेश यादव, ज़िला पंचायती राज पदाधिकारी मंजू प्रसाद, भाजपा नेता व पूर्व ज़िला पार्षद दीनानाथ विश्वकर्मा, पैक्स अध्यक्ष राजू यादव, राजद युवा नेता विकास यादव समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।