विविधशोक

समाजसेवी महिला के निधन पर शोक सभा का आयोजन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। बीते दिनों समाजसेवी महिला सरस्वती देवी के निधन के बाद गुरुवार को शहर के नावाडीह रोड स्थित काली क्लब के पास ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। ब्रह्मभोज के पूर्व यज्ञ हवन कर परलोक गई आत्मा की शांति और प्रभु के शरण में स्थान दिए जाने की कामना की गई। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, उप मुख्य पार्षद अहसान अहमद एवं रेड क्रॉस के सचिव सतीश कुमार सिंह समेत कई अन्य गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा के तैल चित्र पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इसके बाद पहले ब्राह्मण भोज और फिर आम आवाम को भोजन कराया गया। इस ब्रह्मभोज में बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़े लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने बताया कि सरस्वती देवी एक सरल स्वभाव के धनी होने के साथ साथ मृदुभाषी महिला थी। उन्होंने अपना जीवन समाजसेवा में व्यतीत किया। कोरोना काल में उन्होंने अपना सराहनीय योगदान दिया।  इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां आगंतुकों ने शानदार कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। इस दौरान नीरज कुमार समेत कई अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer