क्राइम

लोजपा नेता की दुकान से 12 टन छड़ की हुई चोरी, लाखों का नुकसान 

औरंगाबाद। अज्ञात चोरों ने एक दुकान में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना में क़रीब 10 से 12 टन छड़ पर रात की अंधरे में अज्ञात चोरों हाथ साफ़ कर लिया जिसमें लोजपा नेता को करीब 10 लाख रूपयो की नुकसान बताई जा रही हैं। यह मामला औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत भेड़िया गांव के समीप नेशनल हाईवे-19 की है। जहां सत्यम ट्रेडर्स में अज्ञात चोरों ने गुरुवार की रात बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना थाना को दी गई है। वहीं इसके बाद मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।

इस संबंध में सत्यम ट्रेडर्स के प्रोपराइटर सह लोजपा नेता मनोज कुमार सिंह सिंह ने बताया कि यह दुकान करीब 10 सालों से चल रहा है। गुरुवार की रात दुकान बंद कर अपने घर चला गया। लेकिन शुक्रवार की सुबह समान खरीदने आये एक ग्राहक से इस घटना की सूचना मिली। जैसे ही दुकान आया तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और सटर का लॉक भी टूटा हुआ है। वहीं आसपास के सभी बल्ब को तोड़ दिया गया है। इसके बाद जब अंदर गया तो देखा की छड़ गायब है जो हाल ही में लाया गया था। इस वारदात में करीब 10 से 12 टन छड़ गायब कर दिया गया जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपयों की है।

लोजपा नेता ने बताया कि यह काम किसी एक व्यक्ति का नहीं हो सकता है। यह गैंग का काम है। क्योंकि इतना भारी समान कोई एक व्यक्ति नही उठा ले जा सकता। मिली जानकारी के मुताबिक हाइवे पर ट्रक लगाया गया था जिसमें छड़ को उठा लिया गया। यह एक संगठित गैंग है जो इस घटना को अंजाम दिया है। गौरतलब हैं कि बगल से नेशनल हाईवे गुजरता है। यहां दिन रात लोगों एवं गाड़ियों की आवागमन रहती है। वहीं पुलिस भी रात्रि में गस्ती करती है। उन्होंने मामले छानबीन की मांग की है। इधर घटना को लेकर थानाध्यक्ष राजेश कुमार में बताया कि दुकान से चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। वारदात की छानबीन की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer