प्रत्येक विधानसभा में एक लाख सदस्य बनाने का हैं लक्ष्य : डॉ कांति सिंह
बारुण (औरंगाबाद) राष्ट्रीय जनता दल द्वारा चलाए जा रहें सदस्यता अभियान के अंतर्गत बारुण में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह ने राजद के वरीय नेता डॉ चंदन कुमार के आवास पर सदस्यता अभियान चलाया गया। साथ ही प्रेस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कांति सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा इस बार प्रत्येक विधानसभा में 1 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी की सदस्य बनने के लिए सभी वर्ग जाति, समुदाय के लोग लालायित हैं। प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं को उन तक पहुंच कर उन्हें सदस्यता दिलाने की आवश्यकता हैं और दल के नीति एवं सिद्धांतों से उन्हें अवगत कराना है। बड़ी संख्या में महिलाओं को भी इस बार सदस्य बनाना है, और प्रत्येक बूथ पर एक तय संख्या में सदस्य बनेंगे। सदस्यता शुल्क 10 रुपये प्रति व्यक्ति से लिया जाएगा जो रसीद के साथ पार्टी कार्यालय में जमा करना है। इस अवसर पर उन्होंने सभी राजद के कार्यकर्ताओं से इस सदस्यता अभियान में तेजी लाने की अपील की हैं। इस दौरान उन्होंने अजीत कुमार, लालेंद्र कुमार चंदन कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार समेत दर्जनों लोगों को की राजद की सदस्यता अपने हाथों से दिलाई। इस अवसर पर विधायक भीम यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष राहुल यादव, ई. अर्जुन सिंह समेत अन्य कई राजद नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
One Comment