
मिथिलेश कुमार
औरंगाबाद। जिला के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यसमिति की बैठक रविवार को अंबा के समीप हरदत्ता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राणा रणवीर सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी नया बिहार, नई व्यवस्था, सुनिश्चित रोजगार के विज़न के साथ 2025 के चुनाव में उतरेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के निर्देशानुसार विजन ‘संजीवनी’ में ऐसा प्रावधान किया गया है की लड़की पक्ष की तरफ से आवेदन देने मात्र से शादी के दिन बेरोजगार युवकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का विजन स्पष्ट है। क्षेत्रीय विकास हेतु , राज्य सरकार क्षेत्रीय विकास का गठन करेगी। इस दौरान उन्होंने बीजेपी एवं अन्य विपक्षी पार्टियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू – मुस्लिम के नाम पर जनता को रोजगार, महंगाई जैसे मुद्दों से भटका रही है। भारत में अकबर और औरंगजेब के समय हिंदू खतरे में नहीं था परंतु वर्तमान समय ने लगभग 90 प्रतिशत राज्यों में हिंदू मुख्यमंत्री एवं गवर्नर के रहते हुए हिंदू खतरे में कैसे हो सकता है। बीजेपी आपसी वैमनस्य पैदा करना चाहती है जिससे उसकी राजनीति चलती रहे।
आम जनता को हिंदू मुस्लिम कर अलग करना चाहती है जबकि उनकी पार्टी के लगभग 80 नेताओं के रिश्तेदार मुस्लिम है। आर एस एस के लोग अंग्रेजों की दलाली करते थे। आर एस एस मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाता था। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष बेदाग छवि के नेता है। उन्होंने सृजन घोटाला, चारा घोटाला, नेशनल हेराल्ड केस का जिक्र करते हुए कहा कि सभी नेताओं को डर है कि भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी हो सकती है। परंतु हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कोई गलती से भी उंगली नहीं उठा सकता है। हमारी पार्टी बिहार में सफल नहीं हो पाई क्योंकि पूर्व में यहां जितने भी प्रदेश अध्यक्ष बने सभी निकम्मे थे।
उन्होंने कहा कि तारिक अनवर ने पार्टी के साथ गद्दारी की है। चुनाव के नाम पर पार्टी के पैसो का घपला किया है। कार्यक्रम में रोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमानंद राय, वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष विनोद पासवान, सचिव सुरेंद्र राम, धनंजय पासवान, अजीत कुमार सिंह, अमित कुमार मालाकार, रवि कुमार मेहता, विवेक पासवान, चंदन कुमार विश्वकर्मा, कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस कुमार, नवीनगर प्रखंड अध्यक्ष प्रेम पासवान, मुंशी पासवान, राजू पासवान, बिजुन पासवान, विक्रम पासवान, रंजन पासवान, सनोज पासवान, अनूप पासवान, अमरेश पासवान, राजा पासवान आदि लोग उपस्थित थे।















