
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। युवाओं के आईकॉन दलितों-गरीबों एवं बेरोजगारों के मसीहा तथा आर्थिक न्याय के जनक बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का राजद कार्यकताओं ने अलग अंदाज में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पुर्व सदर विधायक सुरेश मेहता के नेतृत्व में कार्यकताओं ने न सिर्फ केक काटा बल्कि सदर अस्पताल में मरीजों के बिच फल वितरण किया। वहीं उप मुख्यमंत्री को बेहतर स्वास्थ्य एवं राजनिति जीवन में सफलता की कामना की। इस मौके पर पुर्व विधायक ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने वादे के अनुकूल युवाओं को सरकारी नौकरियां देने के लिए प्रतिबद्ध है , हाल ही में 25 हज़ार शिक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र बाटे गए हैं। मुख्यमंत्री नितीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सामाजिक न्याय की अविरल धारा बह रही है, वहीं आर्थिक न्याय की धारा को भी मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आगे लाने के लिए आरक्षण में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है जो काफी प्रशंसनीय है। इसी तरह से कई अन्य वक्ताओं ने अपने -अपने विचार रखें। इस अवसर पर राजद के प्रदेश महासचिव इंजीनियर सुबोध कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव, जिला पार्षद शंकर यादव, अनिल यादव, जिला महासचिव इंदल यादव, मुरारी सोनी, उपाध्यक्ष संजय यादव, बैजनाथ कुमार, युसूफजई आजाद अंसारी, आफताब आलम सहित कई लोगों ने सदर अस्पताल में प्रत्येक मरीज के बीच हाल वितरण का कार्य किया। इसके आलावा राजद जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बधाई दी। मौक़े पर अशोक यादव, मुन्ना यादव, विकास कुमार, राजू कुमार, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुमन सिंह, संतोष कुमार सिंह, निषाद अहमद, प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, उप प्रमुख बादशाह यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।







