– मिथिलेश कुमार –
मगध हेडलाइंस : अम्बा (औरंगाबाद)। अंबा सेवा समिति के अध्यक्ष व समाजसेवी प्रवीण गुप्ता को भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष है। शुक्रवार को भाजपा प्रखंड कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रवीण गुप्ता का माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
इस दौरान अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री भिखु भाई दलवानिया एवं जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा को धन्यवाद दिया और इमानदारी पूर्वक दायित्व का निर्वहन करने की बात कही। प्रखंड अध्यक्ष को सम्मानित करने में मुकेश पांडेय, कंचन गुप्ता, अमित मालाकार, भीम प्रसाद, अजीत पांडेय, छोटू तिवारी, राजू गुप्ता, तितली पांडेय, गुड्डू पासवान, श्रवण सोनी इत्यादि लोग शामिल थे।