मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के दो एडीजे के पदोन्नति पर भाव भिन्नी विदाई दी गई। यह कार्यक्रम जिला जज मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जहां एडिजे एक ओम प्रकाश सिंह तथा एडिजे दो निखिलेश कुमार त्रिपाठी को एडिजे रत्नेश्वर कुमार सिंह ने माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं जिला जज ने उनकी कार्यकाल की प्रशंसा तथा व्यवहार को अविस्मरणीय बताया है। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहें। वहीं अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि एडिजे एक ओम प्रकाश सिंह जमुई ज़िले के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश तथा एडिजे दो निखिलेश कुमार त्रिपाठी मधुबनी ज़िले के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बनाए गए हैं। जिला विधिक संघ औरंगाबाद के अधिवक्ताओं ने दोनों एडिजे के पदोन्नति पर बधाई व शुभकामनाएं दी है।
Related Articles
Check Also
Close
-
विनीत को मिला स्वच्छता सारथी का पुरस्कारOctober 1, 2022
-
बुझे दिमागों में विश्वास पैदा करने का जन आंदोलन अभियानMarch 30, 2022
-
चुनाव के मद्देनजर पुलिस को मिली कामयाबी, जब्त किया गया 1750 लीटर स्पिरिटSeptember 18, 2021