क्राइम

झोला छाप डॉक्टर की काली करतूत, महिला के बच्चेदानी की काट दी नस, जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं पीड़िता

– संजीव कुमार –

औरंगाबाद। बिना डिग्री के अवैध रूप से चला रहे एक निजी क्लिनिक के झोला छाप डॉक्टर की काली करतूत सामने आई है। बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने बच्चेदानी के नस को ही काट दिया जिससे ना सिर्फ महिला के पेट से पस और खुन का रिसाव हो रहा है बल्कि उक्त महिला अब जिंदगी और मौत से जूझ रही है। मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के पिपरौरा गांव की है। पीड़िता की पहचान उस गांव निवासी शत्रुधन पासवान की पत्नी गुड़िया देवी के रूप मे हुई है। इस सम्बन्ध मे पीड़िता के पति शत्रुधन पासवान के द्वारा मदनपुर थाना, सीएचसी मदनपुर के चिकित्सा पदाधिकारी, सिविल सर्जन और जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया गया है।आवेदन मे जिक्र किया गया है कि 21 सितंबर 2023 को शत्रुधन पासवान के द्वारा अपनी पत्नी के बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने के लिए मदनपुर थाना मोड़ के समीप एक निजी क्लिनिक मे भर्ती किया गया था। ऑपरेशन के लिए उस क्लिनिक के डॉक्टर पंकज कुमार यादव के द्वारा 97000 रुपया लिया गया था। ऑपरेशन के दौरान बिना डिग्री के डॉक्टर पंकज कुमार यादव ने उसकी पत्नी के बच्चेदानी के नस को काट दिया। इसके बाद गंभीर अवस्था में उसे गया रेफर कर दिया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर है। इस मामले मे आरोपी डॉक्टर के द्वारा देख लेने की धमकी भी दी जा रही है। इधर स मामले को लेकर प्रखंड के राजद नेता अवधेश यादव, सरोज राम, कुलेन्द्र यादव, जसपाल यादव, अभिमन्यु यादव, सुशील कुमार ने सीएचसी मदनपुर के चिकित्सा पदाधिकारी अनिल प्रसाद से मुलाक़ात कर कारवाई करने का आग्रह किया है। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है। मामले की जांच कर उचित करवाई की जायेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer