
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। शादी के छह साल बाद एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। साक्ष्य मिटाने के लिए शव गायब कर दिया गया है। वहीं घटना को लेकर फोरेंसिक टीम जांच कर रही हैं। आरोप है कि चारपहिया वाहन के लिए ससुराल वालों के द्वारा महिला की हत्या कर दी गई। यह घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के अमझर शरीफ पंचायत अंतर्गत बरेली चक गांव की है। मृतिका के मायके वालों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस दौरान मृतिका के ससुराल वाले घर छोड़ सभी फरार है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतका के ससुर जनता दल यूनाइटेड के श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य है। मृतिका की पहचान उस गांव निवासी विमल पटेल उर्फ चुन्नू की 28 वर्षीय पत्नी सविता उर्फ संध्या कुमारी के रूप में की गई है। वहीं मृतका का मायका ओबरा थाना क्षेत्र के भरूब गांव है।
गुरुवार की दोपहर मृतका के पिता योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी बरेली चक के एक व्यक्ति से मिली जिसके आलोक में पहुंचा तो बेटी के घर पर ताला लटका हुआ पाया और उसके ससुराल वाले फरार है। बेटी की शव को गायब कर दिया गया है। घटना की जानकारी हसपुरा थाना की पुलिस को दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि छह वर्ष पूर्व 31 मई 2017 को हिन्दू रीति रिवाज से लड़के पक्ष वालों की सारे डिमांड पूरी कर धूमधाम से शादी किया था। शादी के एक – दो साल तक सब ठीक ठाक रहा। इसके बाद एक चारपहिया वाहन के लिए मेरी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। मामले में कई बार समझौता भी हुआ लेकिन कोई फायदा न हुआ। इस दौरान असमर्थ होने के कारण चारपहिया वाहन देने से मैं इंकार कर गया तो उसके ससुराल वाले जान से मारने की धमकी देने लगे और इसी क्रम में उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी गई और शव गायब कर दिया गया है, सभी घर से फरार हैं। उसके दो छोटे – छोटे मासूम बेटी भी है।
हसपुरा थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि दहेज़ हत्या को लेकर मृतिका के पिता ने मुकदमा दर्ज़ करवाया है। इसके बाद मामले की छानबीन में गई को पता चला की सभी आरोपी घर से फरार हैं और महिला की शव गायब है। शव की खोजबीन के लिए फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।