
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के दो आरोपियों को बारूण पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के केशोपुर निवासी सुनील कुमार (उम्र 19) एवं आकाश कुमार (उम्र 19) के रूप में की गई हैं। इनके पास से एक रिवॉल्वर एवं लुट का 200 रूपये बरामद किया गया हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर न्यू सोन नगर लिंक रेलवे सोन नदी के पास दो युवकों ने एक लड़के को अकेला देख हथियार का भय दिखाकर उसका पर्स छिन लिया और भागने लगे। इसके बाद पीड़ित लड़का द्वारा शोर मचाने पर फ्रेट कॉरीडोर डीएफसीसीआईएल रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे मजदूर, रेलवे कर्मचारी एवं डॉयल 112 की टीम के द्वारा पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने पकड़े गए दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार किया हैं। पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि लुट की पर्स से 200 रूपये नगद एवं एक रिवॉल्वर बरामद किया हैं। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा हैं। आवश्यक कार्रवाई के उपरांत दोनों को जेल भेज दिया गया।