क्राइम

दो सप्ताह बाद भी हत्यारोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, पूर्व विधायक की पत्नी ने पुलिस के कार्यशैली पर उठाया सवाल

पत्नी ने पूर्व विधायक पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। अरवल के पूर्व विधायक रविंद्र कुमार सिंह के बेटे दिवाकर उर्फ कुमार गौरव की हत्या 14 अप्रैल को अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा कर दी गई थी जिसमें अब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से पूर्व विधायक की पत्नी उषा शरण ने सोमवार को शहर के कर्पूरी ठाकुर विचार मंच में प्रेस वार्ता कर शासन – प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगाई है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि उनके बेटे की हत्या उनके ही पति रविन्द्र कुमार सिंह के इशारे पर करवा दी गयी है।

लेकिन नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के बाद भी सत्ता के दबाव में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नही हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें न्याय नही मिला तो वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर सकती हैं जिसका जिम्मेदार शासन – प्रशासन होगा। गौरतलब हैं कि यह मामला औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के हिच्छन बिगहा गांव की हैं। जहां 14 अप्रैल की रात अज्ञात अपराध कर्मियों ने पूर्व विधायक की बेटे को चार गोली मारकर हत्या कर गई थी।

उन्होंने बताया कि पिछले पच्चीस वर्षो से वह अपने पति से अलग होकर बच्चों के साथ रह रही थी। क्योंकि उनके पति का किसी दूसरे महिला के साथ अवैध संबध चल रहा हैं जिसको लेकर उन्होंने तथा उनके बेटे ने विरोध जताया। इसी सिलसिले में बेटे से बढ़ते गतिरोध के बीच पूर्व विधायक ने उसकी हत्या करवा दी। उन्होंने इस मामले में कहा कि अपने बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए वह मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer