क्राइम

जल्द पकड़ा जाएगा गोलीकांड का आरोपी, मामले में पति का नाम आया सामने 

औरंगाबाद। बुधवार को दिनदहाड़े नगर थाना अंतर्गत कर्मा रोड स्थित वन प्रमंडल कार्यलय औरंगाबाद के समीप गोलीकांड में एक 32 वर्षीय महिला मीनाक्षी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसमें महिला को अपराधियों ने तीन गोली मारी थी। वहीं वारदात को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गये थे। इसके बाद महिला को गंभीर अवस्था में ज़िला चिकित्सालय औरंगाबाद में भर्ती करवाया गया था।

पुलिस अधिक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गत बुधवार को दिनदहाड़े गोलीकांड में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसमें फिलहाल घायल महिला की इलाज़ एक निजी अस्पताल में चल रहा हैं। घटना को लेकर हमारी टीम महिला के संपर्क में है। जल्द ही उनके ब्यान के आधार पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज करेगें। हालांकि इस गोलीकांड को लेकर कुछ अलग जानकारियां भी मिली है जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना को लेकर महिला के परिजनों द्वारा मौखिक रूप से शिकायतों के आधार पर भी यथा संभव कार्रवाई की जा रही हैं। हालांकि अब तक मामले में लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुआ है। लेकिन घटना को लेकर ऐसा बताया जा रहा हैं कि यह महिला अपने पति से अलग होकर कुछ दिनों से रह रही थी। महिला का पति संभवतः दूसरा विवाह भी कर लिया है जिसमें प्रथम दृष्टया के आधार पर परिजनों का मानना है कि इस घटना में उसका हाथ हो सकता है। लेकिन मामले की हर बिंदु पर जांच चल रही हैं। जल्द ही इस गोलीकांड के आरोपी धर दबोचे जाएंगे।

बताया जाता है कि महिला की शादी दाउदनगर थाना अंतर्गत अग्नी गांव के सोनू दुबे साथ हुई है। महिला की दो लड़की हैं। फिलहाल वह कर्मा रोड स्थित मायके में अपने बच्चों के साथ रह रही थी जिनका संपत्ति अधिकार का मामला कोर्ट में चल रहा हैं। ट्यूशन पढ़ने जाते वक्त उस जगह पर यह घटना हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer