मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। हत्याकांड में फरार एक आरोपित को डीआईओ एवं माली थाना की पुलिस द्वारा रांची से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपित माली थाना क्षेत्र के पाण्डेय कर्मा गांव निवासी हरीश कुमार शेखर उर्फ टुटू तिवारी हैं। इसके पास से एक मोबइल फोन बरामद किया गया है। आपको बता दें कि 6 फरवरी 2024 को माली थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेय कर्मा गांव निवासी कमलेश पांडे की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसमें हरीश कुमार शेखर उर्फ टुटू तिवारी को नामजद आरोपित बनाया गया था जबकि यह मामले में फरार चल रहा था। इस दौरान कोर्ट के निर्देश पर बीते दिनों आरोपित के घर पर इश्तिहार भी चिपकाया गया था और आत्म समर्पण करने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी – वन संजय कुमार पांडे के नेतृत्व में जिला आसूचना इकाई प्रभारी राम इकबाल यादव एवं माली थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कारवाई करते हत्यारोपित को झारखंड के रांची पुलिस से समंवय स्थापित करते हुऐ पुंदाग से गिरफ्तार किया गया। जानकारी देते हुऐ पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि गोली मारकर हत्या मामले में फरार पकड़ा गया आरोपित बीते कुछ दिनों से रांची में छुपकर रह रहा था। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई जहां से आरोपित गिरफ्तार किया गया। पूछ-ताछ में हत्यारोपित ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की हैं। संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई के उपरांत उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी – वन संजय कुमार पांडे, डीआईओ प्रभारी राम इकबाल यादव, माली थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, प्र.पु.अ.नि. सुबोध कुमार एवं डीआईओ की टीम शमिल थी।
Related Articles
Check Also
Close
-
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत , छानबीन में जुटी पुलिसDecember 22, 2022
-
वन विभाग के टीम ने तीन अवैध आरा मील को किया ध्वस्तAugust 29, 2023
-
दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे, 14 घायलDecember 13, 2022