औरंगाबाद। नक्सलियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। इस कार्रवाई में एक नक्सलियों के सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से एक देसी कट्टा व चार कारतूस बरामद किया गया है। यह कार्रवाई सशस्त्र सीमा बल 29वीं वाहिनी गया के कमांडेंट हरे कृष्ण गुप्ता के निर्देशन में औरंगाबाद जिले के बी कंपनी काला पहाड़ के कंपनी कमांडर रवि कुमार एवं सहयोगी टंडवा थाने की पुलिस के संयुक्त नेतृत्व में की गई। पकड़े गए नक्सली की पहचान झारखंड प्रदेश के पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर इलाके के सतन पासवान के रूप में की गई है। इस मामले की जानकारी देते हुए बी कंपनी काला पहाड़ के कंपनी कमांडर रवि कुमार ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में डोंद्रा पहाड़ी के जंगल से एक नक्सलियों के सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा व चार कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके गिरफ्तारी से नक्सलियों के मनोबल गिरा है। यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Related Articles
Check Also
Close
-
तीन लिटर शराब के साथ दो धराएं, बाइक जब्तJanuary 30, 2022
-
पूर्व मुखिया के निधन पर विधायक ने जताया शोक संवेदनाFebruary 19, 2022