विविध

कलश स्थापना के साथ श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की हुई शुरुआत

         डॉ ओमप्रकाश कुमार

औरंगाबाद। दाउदनगर प्रखंड के मखरा गांव में जल भरी करते हुये कलश स्थापना के साथ श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ सह देवी (भगवती) प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत की गयी। गाजे -बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने देवहरा स्थित पुनपुन नदी तट पर पहुंचकर मंत्रोच्चार के साथ जल भरी किया। यह यज्ञ स्वामी राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज के तत्वावधान में कराया जा रहा है। जल भरी यात्रा में स्वामी जी भी मौजूद रहे। यज्ञ स्थल से श्रद्धालु गाजे -बाजे के साथ देवहरा पहुंचे, जहां मंत्रोचार के बीच जल भरी की गयी। इसके बाद वापस यज्ञ स्थल पर पहुंचकर कलश स्थापन किया गया। इसके बाद मंडप प्रवेश किया गया और भागवत परायण प्रारंभ हुआ। जल भरी यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष राम मनोहर पांडेय, सचिव सुरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष रविंद्र शर्मा समेत आयोजन समिति के सभी सदस्य यज्ञ को सफल बनाने में लगे हुये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer