प्रशासनिकविविध

पहली बार किया जाएगा डिजिटल रूप से कृषि गणना का क्रियान्वयन, प्लॉट टु प्लॉट किया जाएगा सर्वेक्षण

औरंगाबाद। समाहरणालय औरंगाबाद के योजना भवन के सभाकक्ष में कृषि सांख्यिकी, फसल कटनी प्रयोग एवं 11वीं कृषि गणना का प्रशिक्षण -सह-कार्यशाला अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न कराया गया। इस प्रशिक्षण में सभी प्रखंडों से एवं अंचलों से प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी एवं फसल कटनी प्रयोग से जुड़े कर्मी गण शामिल हुए।

प्रशिक्षण जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सतीश कुमार, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी बृजेंद्र कुमार सिंह, इंद्रजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह व अभय प्रताप सिंह के द्वारा दिया गया। साथ ही साथ कृषि गणना का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर के रूप में मदनपुर राजस्व पदाधिकारी उदय प्रताप सिंह व कुटुंबा राजस्व पदाधिकारी हिमांशु कुमार द्वारा विस्तृत रूप से दिया गया।

प्रशिक्षण में कृषि संबंधी आंकड़ों के महत्व, फसल कटनी प्रयोग से प्राप्त आंकड़े इत्यादि के संबंध में विस्तृत प्रकाश डाला गया। 11वीं कृषि गणना 2021-22 का क्रियान्वयन पहली बार डिजिटल रूप में किया जाना है जिसका प्रशिक्षण प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। कृषि गणना का कार्य क्षेत्रों में राजस्व कर्मचारी के द्वारा प्लॉट टु प्लॉट सर्वेक्षण किया जाएगा।

साथ ही साथ फसल कटनी प्रयोग का विधि एवं यादृच्छिक रूप से फसल कटनी क्षेत्रों में कैसे कराया जाए और उसका सही-सही ऊपज कैसे निकाला जाए। इसका भी प्रशिक्षण विस्तृत रूप से प्रपत्र के माध्यम से सभी को बताया गया। अंत में कार्यक्रम का समापन औरंगाबाद सांख्यिकी पदाधिकारी ब्रजेंद्र कुमार सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्त किया गया।

Related Articles

इस कार्यशाला में जिला कृषि पदाधिकारी रणवीर सिंह, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन आलोक कुमार राय, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सतीश कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer