क्राइम

सात साल बाद हत्याकांड के आरोप से बरी हुये नवीनगर विधायक

औरंगाबाद। शनिवार को व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के एडीजे 3 अशोक राज ने हत्या के एक मामले में अपना फैसला सुनाया है जिसमें नवीनगर के राजद विधायक विजय कुमार उर्फ़ डब्लू सिंह को उन्होंने बरी कर दिया। कोर्ट के इस फैसला के बाद राजद विधायक ने राहत की सांस ली। दरअसल यह मामला वर्ष 2015 की हैं जिसमें विधायक पर अपने ही ममेरा भाई की हत्या का आरोप लगा था।
हालांकि इस मामले में विधायक के अलावा चार अन्य नामजद आरोपी बनाए गए थे जिसमें इनके खिलाफ़ कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद उन्हें मामले में बरी कर दिया गया। विधायक डब्लू सिंह ने कहा कि सत्ता में बैठे कुछ लोगों की इशारे पर हमें अपने ही ममेरे भाई की हत्या में साजिश के तहत फसा दिया गया था जिसमें मुझे जेल भी जाना पड़ा। लेकिन न्याय व्यवस्था पर हमें पूरा विश्वास था। हर हाल में न्याय मिलेगा जिसमें आखिरकार आज हमें न्याय मिला। आज का दिन हमारे लिए काफ़ी अहम है।उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग मंसूबा पाल रखे हैं कि हमें केस की मुकदमे में फंसा कर हताश और परेशान करेगें। लेकिन उनके मंसूबों पर पानी फिरा है। उन्होंने कहा कि वे पहले जनता की अदालत में हारे थे और आज न्यायपालिका की अदालत में उन्हें मुंह की खानी पड़ी। सत्य परेशान जरूर होता है, लेकिन विजय हर हाल में होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer