डॉ ओमप्रकाश कुमार
दाउदनगर (औरंगाबाद) जिला सहकारिता पदाधिकारी श्रीन्द नारायण ने प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में दाउदनगर अनुमंडल के चारों प्रखंडों की बीसीओ एवं पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक की। दाउदनगर, ओबरा, गोह एवं हसपुरा प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों के साथ उन्होंने बैठक करते हुये धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सीएमआर जमा करने और धान अधिप्राप्ति में तेजी लायें। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष काफी प्रगति है। जनवरी की शुरुआत में ही बेहतर तरीके से कार्य हुआ है। इसमें और अधिक तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने चारों प्रखंड के धान अधिप्राप्ति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। 40 प्रतिशत सीसी से अधिक खरीदारी करने पर बल दिया गया। बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गयी। मौके पर हसपुरा बीसीओ अजीत कुमार, ओबरा बीसीओ अल्ताफ हुसैन, गोह बीसीओ अशोक कुमार, दाउदनगर बीसीओ मनोज कुमार प्रभाकर, व्यापार मंडल दाउदनगर के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह उर्फ चुन्नू यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।