-चितरंजन कुमार
ओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड में 12 जून को मनाए जाने वाला विश्व बाल श्रम विशेष दिवस को लेकर श्रम विभाग द्वारा ओबरा प्रखंड मुख्यालय में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान औरंगाबाद के श्रम अधीक्षक मोहम्मद फिरोज अहमद, बीडीओ राजू कुमार एवं देव के श्रम प्रवर्तन सुशील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे ओबरा के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया। वहीं औरंगाबाद के श्रम अधीक्षक मोहम्मद फिरोज अहमद ने कहा कि विश्व बाल श्रम निषेध दिवस 12 जून को मनाया जाता है जिसे लेकर जागरूकता रैली निकाली गई है। बीडीओ राजू कुमार ने बताया कि यह जागरूकता रैली प्रखंड मुख्यालय से निकलकर ओबरा मुख्य बाजार होते हुए पुनः प्रखंड कार्यालय में समाप्त हुआ। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से कोई भी काम लेना दंडनीय है। और उन्होंने बताया कि बाल श्रम दिवस के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता रैली निकाली गई है।