कुटुंबा(औरंगाबाद) कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के द्वारा रबी महाअभियान 2022 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित की गई। जहां प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा शालिग्राम सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र सिरिस के कृषि वैज्ञानिक अनूप कुमार चौबे एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण देवनंदन चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया।
इस दौरान अनूप कुमार चौबे ने फसल की बुवाई से कटाई एवं भंडारण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दिया। इसके अलावा किसानों से संवाद करते हुए रबी फसल की बुआई एवं मधुआ किट से बचाव की जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम में सुखाड़ अनुदान राशि वितरण में अनियमितता का मुद्दा छाया रहा।
जनप्रतिनिधियों एवं किसानों ने कहा की बिचौलिया, किसान सलाहकार, प्रखंड समन्वयक एवं अंचलाधिकारी की मिलीभगत से पैसों में बंदरबाट हुआ है जिसमें गैर किसान एवं एक ही संयुक्त परिवार के सभी लोगों को योजना का लाभ दिया गया है। मामले की यदि जांच में सारी बातें स्पष्ट हो जाएगी।
(मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट)