– महताब अंसारी
कोंच (गया) प्रखंड के ग्राम पंचायत तिनेरी के ग्राम तिनेरी में मुखिया शबिला बानो की अध्यक्षता में आम सभा मध्य विद्यालय तिनेरी के प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें पंचायत में प्रशासनिक भवन रिक्त रहने के कारण आम सभा के माध्यम से स्थल का चयन किया गया। स्थल को नक्शा तथा खतियान से देखा गया तो 1 एकड़ 17 डिसमिल पाया गया जिसका खाता नं 134 प्लॉट नं 380/1603 है। इस स्थल को कर्मचारी, सी आई, मुखिया प्रतिनिधि मो. इंतेशाब, पूर्व मुखिया दिनेश्वर यादव, पूर्व सरपंच पति पुनदेव यादव, उप मुखिया उपेन्द्र यादव, वार्ड सदस्य इंद्रजीत यादव, रंजन कुमार, मनोज यादव, देवराज यादव, मुन्ना कुमार, मो. शकील, बंगाली यादव एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहें।