
– महताब अंसारी
कोंच (गया) थाने की पुलिस ने विभिन्न मामलो में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि कांड संख्या 127/22 में अरुण मांझी को गरजु विगहा गांव से एस आई दिनेश प्रसाद सिंह ने गिरफ्तार किया, कांड संख्या 28/22 में सुभाष यादव को गांव चिड़ैया विगहा से ए एस आई मनोज कुमार गिरफ्तार किया, कांड संख्या 371/21 में पांच महीने से फरार चल रहा मिंटु मांझी उर्फ रिंकू मांझी को गरजु विगहा से एस आई रविन्द्र सिंह ने गिरफ्तार किया। ये तीनों लोग शराब का कारोबार मामले में फरार चल रहा था। वही कांड संख्या 83/15 में शम्भु पासवान को गांव छतीहर से मारपीट मामले में बहुत दिनों से फरार चल रहा था उसे एस एस आई दिना नाथ यादव गिरफ्तार किया। इधर, कोंच थाने के रामपुर गांव के समीप से ए एस आई मनोज कुमार गुप्ता सुचना मिलते ही मौके पर एक स्पलेंडर प्लस के साथ 30 लिटर महुआ शराब बरामद किया जबकि पुलिस देख कारोबारी फरार होने में सफल रहा। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को कोविड 19 जांच करवाकर जेल भेज दिया गया है।