औरंगाबाद। जम्होर थानांतर्गत पौथु ग्राम पंचायत के जरमाखाप ग्राम में शतचंडी महायज्ञ भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। देवी मां एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा निमित्त महायज्ञ अयोध्या के महान संत बाल जोगी जी महाराज के तत्वाधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विदित हो कि यह यज्ञ पिछले 1 मई से ही शुरू हुई थी जो आज के दिन भंडारे के साथ पूर्णाहुति हुई। अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रामनाथ सिंह यादव, सचिव शिक्षक अर्जुन पासवान, उप सचिव मुन्ना कुमार यादव,कोषाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता, उपकोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, अजय सिंह एवं यज्ञ में रात दिन सहभागिता निभाने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि शतचंडी महायज्ञ जरमाखाप ग्राम देवी मां एवं भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त आयोजित की गई थी। पूरे सप्ताह भक्ति पूर्ण माहौल में आसपास के ग्रामीणों ने यज्ञ स्थल में हजारों श्रद्धालुओं ने फेरी लगाई एवं रात्रि में भक्ति भावना से ओतप्रोत रासलीला का आनंद उठाया। लोगों ने यह भी कहा कि यज्ञ सनातन संस्कृति का पारंपरिक स्वरूप है। इसके आयोजन से आपसी भाईचारा, सांस्कृतिक परंपरा का संप्रेषण होता है एवं क्षरण हो रहे धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जानने पहचाने का मौका मिलता है।
Related Articles
Check Also
Close
-
गौहरपुर में पीएनबी बैंक के सीएसपी सेंटर का हुआ उद्घाटनMarch 5, 2022
-
पृथ्वीराज चौहान ट्रस्ट द्वारा धूम धाम से 12 मार्च को मनाई जाएंगी जयंतीDecember 12, 2021
-
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलकर दिया बधाईDecember 21, 2021