पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर पर भी चलना चाहिए बुलडोजर
आजादी के 75 साल बाद भी बैकबेंचर बिलासपुर नहीं मिला न्याय
औरंगाबाद। सरकार अतिक्रमण पर नहीं बल्कि विरोधियों पर चला रही हैं बुलडोजर, यह उक्त बातें जिला पार्षद शंकर यादव ने कहा है। उन्होंने आगे कहा बुलडोजर की आड़ में प्रधानमंत्री 2024 की राजनीत कर रहे हैं। लोकतंत्र में जनता मालिक होती है जिस प्रकार से सरकार बुलडोजर चला कर लोगों की आवाज़ दबाने की कोशिश की जा रही हैं, वह लोकतंत्र के लिए ठिक नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में सरकार अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चला रही हैं तो, अपने ही पार्टी के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर पर भी बुलडोजर क्यों नहीं चलातीं? इसलिए कि वह उनके पार्टी के हैं। कहा कि विरोधियों को जिस प्रकार से बुलडोजर चला कर उनके आवाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही हैं, वह लोकतंत्र के लिए खतरा है। लोकतंत्र में एक पक्षीय न्याय को कोई स्थान नहीं है।
लेकिन उनके दबाने से व डराने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता की जो सवाल हैं और उनसे जुड़े जो मुद्दे हैं। उन मुद्दों पर सरकार को चर्चा करना चाहिएं। इस देश का जो कमजोर तबका है, बैकबेंचर क्लास, छुटे हुए लोग हैं उन्हें आजादी के 75 साल बाद भी न्याय नहीं मिला। उनकी भागीदारी विभिन्न क्षेत्रों में नहीं हुई। आज उनके आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में उन्हें पता होना चाहिए कि आप उन गरीबों की आवाज को नहीं दबा सकते हैं।