औरंगाबाद। कुटुंबा प्रखंड स्थित सतबहिनी मंदिर के प्रांगण में जनेश्वर विकास केंद्र प्रखंड इकाई कुटुंबा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी प्रदीप कुमार सिंह ने की। बैठक में सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया एवं निर्णय लिया गया कि अंबे महोत्सव की निरंतरता को बरकरार रखते हुए इस वर्ष भी अंबे महोत्सव 2021 को धूमधाम से मनाया जाए। संस्था के केंद्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि अंबे महोत्सव 2004 से ही लगातार मनाया जा रहा है। इस वर्ष अंबे महोत्सव की तिथि दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में रखने का निर्णय लिया गया है। महोत्सव की रूपरेखा तय करने हेतु अगली बैठक 27 नवंबर को रखा गया है। विदित हो कि सतबहिनी धाम औरंगाबाद जिले के महत्वपूर्ण धामों मे से एक है इसकी महत्ता पुराणों में भीवर्णित है। इसकी प्राचीनता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां हर वर्ष नवरात्र के महीने में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। आज के महत्वपूर्ण बैठक में शिव देव पांडेय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह सचिव, अजय पांडेय, सिद्धेश्वर विद्यार्थी, युगेश सिंह, मिथिलेश कुमार, संजय कुमार सिंह, राकेश कुमार मिश्र, श्रवण सिंह शिवकुमार सिंह उपाध्यक्ष सहित अन्य उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
जदयू ने की बैठक, मुख्यमंत्री के कार्य को सराहाFebruary 20, 2022
-
किशोर न्याय परिषद ने किया चार महत्वपूर्ण वादों का निष्पादनSeptember 14, 2022
-
ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौतSeptember 1, 2021