औरंगाबाद। देव थाना की पुलिस ने नव विवाहिता को भागा ले जाने वाले आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुये थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि नव विवाहिता के परिजनों ने अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया था जिसमें मुफसील थाना अंतर्गत विश्रामपुर गांव निवासी मो. इर्शाद अंसारी के पुत्र मो. आमीर को थाना काण्ड संख्या 141/21 में नामजद अभियुक्त बनाया था। साथ में बताया कि वह हमारी नव विवाहिता बच्ची को अपहरण कर ले गया है। तब से आरोपी की छानबीन की जा रही थी। इसी सिलसिले में वह झारखंड के छतरपुर से पकड़ा गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। वहीं उसे जेल भेज दिया गया।
Related Articles
Check Also
Close
-
पुलिस सप्ताह के मौके पर एसपी ने स्वच्छता का दिया संदेशFebruary 23, 2022
-
वार्ड सचिव बनने पर जताया हर्षMarch 3, 2022