
मिट्टी में मौजूद सूक्ष्मजीव हमारे फसलों के लिए हैं फायदेमंद
औरंगाबाद। जम्होर थाना अंतर्गत शांतिपुर गांव में किसान सलाहकार द्वारा नुक्कड़ सभा आयोजित किया गया जिसमें ओबरा प्रखंड के समन्वयक अरुण कुमार पांडे एवं सभी किसान सलाहकारों ने शांतिपुर गांव में आकर खेती से संबंधित नुक्कड़ प्रोग्राम कराया जिसमें किसान सलाहकार ने किसानों को बताया कि खेत में पुआल को नहीं जलाए पुआलों को जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। सलाहकारों ने यह भी बताया कि जितने जगहों पर यह जलाया जाता है। वहां नीचे की मिट्टी गर्म हो जाती है। और वहां की मिट्टी की तापमान बढ़ जाती हैं जिसके कारण उस मिट्टी का जैविक कार्बन होते हैं वह पहले ही हमारे मिट्टी में कम होती हैं, और तापमान बढ़ जाता हैं। साथ ही वह कम हो जाता हैं जिससे हमारा जो भी फसल का ग्रोथ होता हैं यानी उपजाऊ भूमि होता है, अब ज्यादा उपज नहीं देता हैं। वहीं दूसरी बात बताया कि जहां पर हम पुआल को जलाते हैं। उस मिट्टी में कुछ सूक्ष्मजीव होते हैं, वह हमारे फसल पौधों के लिए सूक्ष्मजीव ही जरूरी होती है। जल जाने के कारण यह नष्ट हो जाते हैं, जिसे हमारी खेती की उपज नुकसान होता हैं। इस नुक्कड़ पर दर्जनों किसान मौजूद थे।