औरंगाबाद। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पार्क आज औरंगाबाद शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा हैं, आज जहां पार्क हैं, वह वर्षों से बेकार पड़ी जमीन हुआ करती थी। यानी शहर का यह सबसे बड़ा कचरा डंपिंग केंद्र था। यहां से गुजरने वाले नाक को ढंक कर निकलते थे। लेकिन अब यहां नगर परिषद औरंगाबाद की ओर से शहर के नावाडीह स्थित अदरी नदी में फेंके गए कचरे के ढेर पर इस सुंदर पार्क का निर्माण कराया गया है। ऐसे यह पार्क जहां शहर की सुंदरता बढ़ा रहा है वहीं आसपास के लोगों को रोजगार भी प्रदान कर रहा है। अपको बता दें कि जहां एक पल लोग रुकने को तैयार नहीं होते थे, वहां वे समय बिताने में सुकून महसूस करते हैं। इस उद्यान का निर्माण नवंबर 2021 में पूर्ण हुआ है। आज यह जगह हरा-भरा और खूबसूरत हैं। यहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक समय व्यतीत करते हैं। इसके पूर्व स्थानिय लोग सड़को पर टहला करते थे। आज वे इस पार्क में शारीरिक अभ्यास करते हैं। वहीं पार्क में ओपन जिम की व्यवस्था की गई है, जिसमें बहुत से उपकरण लगाए गए हैं। इसके अलावा बच्चों को खेलने की भी व्यवस्था की गई है। इस उद्यान में फव्वारा, पाथवे, किड्स प्ले जोन, डेकोरेटिव प्लांट्स आदि लगाएं गए है। इसके अलावा रंग-बिरंगे फूल भी लगाए जा रहे हैं। पार्क सुंदर दिखे इसके लिए रंगीन और सुव्यवस्थित प्रकाश की व्यवस्था की गई है। दीवार पर हर तरह की पेंटिग की गई है जो काफी आकर्षक है।
Check Also
Close
-
परसावां में ग्राम सभा का हुआ आयोजनFebruary 17, 2022
-
सोशल मीडिया इस्तेमाल के फायदे और नुक्सान: आनंदSeptember 1, 2021
-
मारपीट मामले में 5 गिरफ्तारFebruary 22, 2022