औरंगाबाद। अखिल भारतीय तेली महासभा बिहार प्रदेश के सदस्यों ने चिंतन शिविर का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम बहादुर प्रसाद गुप्ता ने की। उपस्थित सभी सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया एवं निकट भविष्य में ह़ोने वाली नगर निकाय चुनाव में तेली समाज के भागीदारी पर चर्चा की। समाज के हर वर्ग के लोगों का विकास कैसे हो इन बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। वर्तमान समय में तेली साहू समाज पर आए दिन अत्याचार हो रहे हैं कमजोर वर्ग समझ कर लोग प्रताड़ित कर रहे हैं उस पर भी चर्चा की गई। सरकार से मांग किया गया कि तेली वैश्य सुरक्षा आयोग का गठन किया जाएं।तेलघानी बोर्ड का निर्माण करने सहित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में तेली समाज के लोगों को अपनी भागीदारी जोरदार तरीके से पेश करनी चाहिए। इस चुनाव में अधिक से अधिक समाज के लोग खड़े हो।अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मेयर महापौर उपमहापौर जैसे सभी पदों पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। शिवहर जिला अध्यक्ष डाॅ रामाधार साह ने कहा कि अब समय आ गया है सत्ता और समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए। वैशाली जिला अध्यक्ष ललन शाह ने कहा कि आबादी के हिसाब से हमें सत्ता में भागीदारी मिलना चाहिए। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के प्रस्ताव पर मुकेश कुमार साहू को पटना जिला का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश जिला मंत्री पिंटू साहू, शिवहर जिला अध्यक्ष रोशन कुमार साहू, अभिषेक कुमार पंकज कुमार, नीरज कुमार, अमित कुमार, बैजू कुमार सहित साहू समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।
Related Articles
Check Also
Close
-
फेसबुक मृत पर्याय लोगों का बन चुका है प्लेटफॉर्म : सुशील कुमार सिंहOctober 20, 2022
-
प्रधानमंत्री के जयंती पर लाभुकों को दिया अन्नOctober 8, 2021