विविध

कोंच में रमजान का पाक महीना शुरू, सहरी खाकर रखा पहला रोजा

    – डी के यादव

कोंच (गया) देश भर में सोमवार को रमजान का पहला रोजा के बाद दूसरा रोजा रखा गया है। इस तरह इस्लाम धर्म के इस पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है। लोगों ने भोर के समय उठकर सहरी (भोजन) खाई और फिर फजर की नमाज अदा की। रमजान महीने की शुरुआत दो अप्रैल की शाम से ही कोंच प्रखंड के सभी गाँव में हो गई थी, जब चांद दिखने का ऐलान किया गया था। वहीं, सहरी के बाद मस्जिदों में फजर की नमाज के वक्त नमाजियों की भीड़ भी देखने को मिली है। दिन भर रोजा रखने के बाद सभी रोजेदार शाम के वक्त इफ्तार किया। कोरोना वायरस महामारी की वजह से बीते दो सालों से रमजान का महीना फीका पड़ा हुआ था। लेकिन इस बार लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कोंच प्रखंड के बीजहारा निवासी समाजसेवी मो महताब अंसारी ने कहा कि रमजान के पाक महीने में लोग रोजा रखने के अलावा मस्जिदों में जाकर पांच वक्त की नमाज पढ़ते हैं। रात के समय ईशा की नमाज के बाद तरावीह भी अदा की जाती है। लोग इस महीने में जकात फितरा (दान) देते हैं और लोगों को बढ़ चढ़कर मदद करते हैं। दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय से आने वाले लोग रमजान का रोजा रखते हैं। ये पूरा महीना 29-30 दिनों तक चलता है। इसके बाद चांद देखकर ईद-उल-फितर का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है। रोजा रखने के दौरान रोजेदार गलत कामों से परहेज करते हैं और अधिकतर समय इबादत में गुजारते हैं। सहरी खाकर शुरू हुआ दिन शाम के वक्त इफ्तार के साथ खत्म होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer