
शांति व सद्भाव के बीच होगी नवरात्रि पूजा
औरंगाबाद। शहर के ब्लॉक कॉलोनी, सतेन्द्र नगर औरंगाबाद स्थित नवरात्र के प्रथम दिन जलभरी यात्रा निकाली गई जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां की वंदना करते हुए नदी घाट पर जल भरी यात्रा की। इसके बाद दुर्गा मंडप में कलश की स्थापना की गई। पूजा समिति सदस्य व बजरंग दल के जिला संयोजक राकेश सिंह ने बताया कि पिछले दो वर्षो से कोरोना महामारी के कारण इस अवसर पर जलभरी यात्रा नहीं हो रही थी लेकिन इस बार महामारी समान्य है।

ऐसे में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जलभरी यात्रा निकाली गई जिसमें शहर के महिलाओं व पुरूषों ने सिर पर कलश लेकर नदी घाट पर जलभरी की। इसके बाद ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ नौ दुर्गा की पाठ किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि शाम के 7 बजें अयोध्या के ब्राह्मणों द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया है। 10 अप्रैल कोपैदल संपर्क यात्रा झंडा पूजन एवं महा भंडारा का आयोजन किया। इसके बाद 11 अप्रैल को शोभायात्रा निकाली जाएंगी। साथ ही महाआरती तथा महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।