राजनीति

महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बने इसके लिए सोलर चरखा मिशन के तहत कार्य करने की हैं जरूरत: सांसद

महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता बेहद जरूरी

औरंगाबाद। महिला सशक्तिकरण के सवाल पर लोकसभा में शून्यकाल के दौरान औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने सोलर चरखा मिशन के अंतर्गत घरेलू महिलाओं को योजना से जोड़ने को लेकर सदन में सवाल उठाया है। इसकी मदद से हमारे देश के महिलाओं को रोजगार के अच्छे अवसर प्रदान होंगे।

श्री सिंह ने कहा कि यह मामला किसी खास क्षेत्र व प्रदेश से जुड़ा हुआ नहीं बल्कि पुरे देश का मामला है। केन्द्र सरकार ने जिस प्रकार से नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है जिसके कारण आज महिलाएं स्वावलंबी हुई हैं। यह इनके विकास में एक सराहनीय कार्यक्रम होगा। केन्द्र सरकार इनके विकास के लिए कृत संकल्पित है। वैसे सरकार का लक्ष्य है कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बने। इसके लिए सरकार कई योजनाएं बनाई है।

श्री सिंह ने यह भी कहा कि आज देश की करोड़ों ऐसी महिलाएं हैं जो घरेलू कार्यों से जुड़ी हुई हैं। वह अपना घरेलू कार्य करने के बाद उनके पास कोई काम नहीं होता है। ऐसे में कई निर्धन परिवार हैं जिनके आमदनी बढ़ाने की दिशा में सोलर चरखा मिशन के तहत कार्य किये जाएं। अब महिलाएं किसी से कमजोर नहीं हैं। देश बदल रहा है महिलाओं की दशा में सुधार आ रहा है, ताकि समय के साथ-साथ नारी शक्ति और सशक्त हो सके। श्री सिंह ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इनकी आमदनी बढाएं जाएं। ताकि ये समाज में और सशक्त हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer