औरंगाबाद। संदिग्धावस्था में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की शव को गेहूं की खेत से बरामद किया गया। दरअसल यह मामला देव थाना अंतर्गत कंतरी गांव का है। जहां मृतक की पहचान उस गांव निवासी पुष्कर मांझी के रूप में की गई। जानकारी देते हुये थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि सूचना मिली की एक व्यक्ति का शव उस जगह पर पड़ा हुआ हैं जिसके आलोक में पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल औरंगाबाद में कराया गया। हालांकि इस दौरान मृतक के पौकेट से नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। वहीं उनके शरीर पर चोट व कटे के निशान भी मिलें हैं जिसमें प्रथम दृष्ट्या से पता चलता है कि व्यक्ति की हत्या की गई है। लेकिन यह जांच का विषय है। इधर प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक की दो पत्नी थी जिसमें पहली पत्नि से चार बच्चें है। दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था जिसमें दोनों एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया हैं।