हादसा

सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को मारी धक्का, हालत चिंताजनक 

औरंगाबाद। एक 60 वर्षीय महिला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही हैं। दरसअल यह मामला औरंगाबाद ज़िले के फेसर थाना अंतर्गत सोहरईया गांव की हैं। यह घटना शनिवार देर शाम की है जिसमें परिजनों द्वारा महिला को आनन-फानन में सदर अस्पताल औरंगाबाद भर्ती कराया गया।

घायल महिला की पहचान उस गांव निवासी विजय सिंह की 60 वर्षीय पत्नी बलवंती देवी के रूप में की गई। बताया जाता हैं कि महिला पास के ही अपने एक घर से दूसरे घर जा रही थी। इसी क्रम में सड़क पार करते वक्त यह हादसा हो गई जिसमें महिला को एक वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया और चालक मौके से फरार हो गया। वहीं इसके बाद महिला गिरकर घटना स्थल पर ही बेहोश हो गयी।

जिस पर पास के एक स्थानीय व्यक्ति की नज़र सड़क किनारे बेहोश उस महिला पर पड़ी तो इसकी सूचना उसने परिजनों को दी। वहीं इसके बाद महिला को आनन-फानन में गांव के ही एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। लेकिन महिला की हालत चिंताजनक होने के कारण उसे सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। वहीं चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर यहां से भी उसे मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer