औरंगाबाद। नवीनगर थाना की पुलिस द्वारा शराब के खिलाफ चलाया जा रहा है सघन जांच अभियान में सोन दियारा से 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। वही मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आलोक में की गई छापेमारी के दौरान उस जगह से 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। वही मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान तेतरिया गांव निवासी धुरा रजवार के रूप में की गई है। इसके बाद गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
Related Articles
Check Also
Close
-
गांजा तस्कर को 10 वर्ष की हुई सजाFebruary 24, 2022
-
जंगल में बकरी चरा रही महिला पर बंदरों ने किया हमला, जान बचा भागी, घायलSeptember 27, 2022
-
कंटेनर से लदे 193 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तारDecember 31, 2021
-
वज्रपात से एक मजदूर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहरामSeptember 26, 2022