औरंगाबाद। ज़िले के विभिन्न थानों में तैनात थानाध्यक्षों का तबादला दूसरे थाना में कर दिया गया है। निर्धारित समयावधि को पूर्ण करने के बाद इनका स्थानांतरण दूसरे थानों में किया गया हैं जिसमें सिमरा थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव को रफीगंज स्थानांतरित किया गया हैं। वहीं इसके अलावा एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष संजय कुमार को सिमरा थानाध्यक्ष बनाया गया हैं। जिला सूचना इकाई में काम कर रहे एसआई गुफरान अली को एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष बनाया गया है। फेसर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर को खुदवां थानाध्यक्ष बनाया गया है। जिला सूचना इकाई में काम कर रहे एसआई प्रणव कुमार को फेसर थानाध्यक्ष बनाया गया हैं। खुदवां थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिन्हा को पुलिस केन्द्र औरंगाबाद स्थानांतरित किया गया है। उपहारा थानाध्यक्ष रामराज सिंह को पुलिस केन्द्र औरंगाबाद स्थानांतरित किया गया है। नगर थाना एसआई मनोज कुमार तिवारी को उपहारा थानाध्यक्ष बनाया गया है। टंण्डवा थानाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह को नरारी कलां खुर्द थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसआई रंजीत कुमार सिंह को टंडवा थानाध्यक्ष बनाया गया है। सलैया थानाध्यक्ष कमलेश पासवान को नगर थाना में एसआई पद पर स्थांतरित किया गया है। नरारी खुर्द थानाध्यक्ष अजय शंकर सलैया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा रफीगंज थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह को एसआई पद स्थानांतरित किया गया है।
Related Articles
Check Also
Close
-
बढ़ते अपराध को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शनFebruary 19, 2022
-
स्वास्थ्य केन्द्र में कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान का हुआ आयोजनNovember 30, 2021