औरंगाबाद। कुटुंबा प्रखंड स्थित सत्यबहिनी माता मंदिर के प्रांगण में जनेश्वर विकास केंद्र प्रखंड इकाई कुटुंबा की अहम बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता शिवदेव पांडेय ने किया। अंबे महोत्सव 2021 के सफल आयोजन के लिए सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया एवं आगामी 30 दिसंबर को आयोजित होने वाले अंबे महोत्सव के तैयारी के लिए समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में महोत्सव के दिन सर्वप्रथम षोडशोपचार विधि से मां सत्यबहिनी की पूजन अर्चन, शोभायात्रा, नगर भ्रमण, सत्यबहिनी माता एवं अंबा के इतिहास पर विचार गोष्ठी, विचार गोष्ठी में जिले के सभी महोत्सव से 3-3 पदाधिकारियों को सम्मानित करना एवं संध्या समय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस क्रम में दीप यज्ञ एवं कलशयात्रा निकालने के लिए गायत्री परिवार को जिम्मेदारी दी गई जिसका संयोजक सुनील मिश्रा को बनाया गया। कार्यक्रम स्थल पर टेंट पंडाल की जिम्मेवारी उपेंद्र सिंह को दी गई। कार्ड बैनर छपवाने, कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए सांसद सुशील कुमार सिंह, स्थानीय विधायक राजेश कुमार एवं चपरा धाम के संस्थापक अशोक कुमार सिंह को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी शिवदेव पांडेय को दी गई। प्रशस्ति पत्र छपवाने की जिम्मेवारी सुरेश विद्यार्थी को दिया गया। सत्यबहिनी माता मंदिर को सजाने के लिए न्यास समिति के अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी से संपर्क करने का निर्णय लिया गया।अगली बैठक 25.12.2001 आयोजित की गई की जाएगी आज के महत्वपूर्ण बैठक में संस्था के केंद्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, रामजीत सिंह, नरसिंह पांडेय, उपेंद्र सिंह, सुरेश विद्यार्थी, शिव कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, चंद्रदीप सिंह, रामबचन तिवारी, युगेश सिंह, सहित अन्य उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
छात्र देश का भविष्य ही नहीं वर्तमान भी हैं: डॉ रामाशीषFebruary 13, 2022
-
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपितों को सुनाई जाएंगी सज़ाFebruary 23, 2022
-
बुझे दिमागों में विश्वास पैदा करने का जन आंदोलन अभियानMarch 30, 2022
-
रेलवे निजीकरण के विरुद्ध मोर्चा को लेकर हुआ बैठकFebruary 26, 2022