औरंगाबाद। बारुण प्रखंड स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र के प्रांगण में अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी औरंगाबाद के आदेश पर निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वर्ग 9 से 12 का विषय ‘शराब वर्जित बिहार हर्षित’ एवं वर्ग 6 से 8 का विषय’मद्य पान बंद घर-घर आनंद’ था। इस विषय पर छात्र छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने विशेष सहभागिता निभाई। यह निबंध प्रतियोगिता वर्तमान परिवेश में बिहार राज्य में नशाबंदी को जागरूक करने हेतु आयोजित किया गया। प्रखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली के रूप में राम प्रताप सिंह, संजय कुमार सिंह, राम विनय प्रसाद, मोहम्मद आलमगीर ने विशेष भूमिका निभाई इस प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
Related Articles
Check Also
Close
-
डीएम-एसपी ने निर्माणाधीन वृहद आश्रय गृह का लिया जायजाFebruary 16, 2022
-
घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तारOctober 9, 2021
One Comment