औरंगाबाद। दीपावली व छठ पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जम्होर थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की एक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान कई स्थानिय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि दीपावली का पर्व शुभ दीपावली कहा जाता है। यह प्रकाश का पर्व है। इसलिए सब कुछ शुभ-शुभ हो उसी तर्ज पर आपसी सौहार्द पूर्ण और शांति व्यवस्था को कायम रखते हुए दीपावली पर्व को मनाएं। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे दूसरे लोगों को परेशानी हो। वहीं छठ पूजा में समिति के सदस्यों का जिम्मेवारी होगा कि वे अपने स्तर से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करवायेंगे। चाइनीज पटाखों का उपयोग नहीं करने के नियमों को भी बताया गया। वहीं डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई स्थान संवेदनशील हो तो वे इसकी जानकारी पुलिस को दें। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे। इस बैठक जम्होर के समाजसेवी अजीत कुमार सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि जितेंदर गुप्ता, वर्तमान निर्वाचित मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह, सरपंच पप्पू ज्वाला सिंह, पूर्व उप मुखिया अजीत कुमार सिंह, सुनील सिंह राणा, राम पुकार ओझा, गणेश राम, निहाल अहमद, सहायक अवर निरीक्षक, रमाशंकर सिंह, सोहन सिंह एवम अन्य पदाधिकारी तथा प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
Related Articles
Check Also
Close
-
मां से मारपीट का आरोपित कलयुगी पुत्र गिरफ्तारApril 24, 2022
-
विद्युत शॉर्ट सर्किट से एक महिला की मौतSeptember 13, 2022
-
दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी शुरूMarch 16, 2022