विविध

गावों के विकास के लिए ग्राम स्वराज की स्थापना को लेकर लिया गया निर्णय 

औरंगाबाद। ग्राम स्वराज की सफलता हेतु योग्य प्रतिनिधि चयन हेतु जागरूकता अभियान चलाने का लिया गया निर्णय। उक्त निर्णय बासमती सेवा केन्द्र का पारसनाथ सिंह की अध्यक्षता मे बासमती-जनेश्वर पुस्तकालय चैनपुर मे हुई बैठक मे लिया गया। संरक्षक सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि महात्मा गांधी का कहना था कि अपना देश भारत गावों का देश है। इसलिए गावों के विकास हेतु ग्राम स्वराज की स्थापना की जानी चाहिए। उनकी भावना का आदर देते हुये आजादी के बाद ग्राम पंचायत की स्थापना की गयी। परन्तु योग्य पंचायत प्रतिनिधि नही चुने जाने के कारण पंचायतों का अपेक्षित विकास नही हो पा रहा है और भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है। अतः पंचायती राज का चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ है हमलोगों को योग्य प्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए। इस प्रस्ताव पर गंभीर मंथन किया गया और तय किया गया कि हमलोगों को बिना लोभ लालच मे एंव जातीय भावन से उपर उठकर इमानदार, कर्मठ, चरित्रवान, दुख- सुख मे साथ देने वाले मिलनसार उम्मीदवार को ही वोट करना चाहिए। तभी पंचायत का विकास संभव है और वोटरों को मान सम्मान मिल सकता है। इस कार्य के लिए मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। जागरूकता हेतु रूट चार्ट बनाने की जिम्मेदारी सह सचिव संतोष कुमार सिंह और उपाध्यक्ष पुरंजय कुमार सिंह को दिया गया। बैठक मे वार्ड सदस्य रंजन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पुरंजय कुमार सिंह, जनेश्वर सिंह, विजय सिंह, उमेश चन्द्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, भीम सिंह, राकेश सिंह आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer