क्राइम

दो पक्षों में विवाद को सुलझाने गईं पुलिस पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। पुलिस पर हमला के एक आरोपी को हसपुरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के चनहट गांव निवासी लालबाबू पासवान के रूप में किया गया हैं। इसका अपराधिक इतिहास रहा हैं। दरअसल, 16 मार्च 2025 को चनहट गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा और मारपीट की घटना घटित हुई जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस बलों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था जिसमें दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। इसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। कांड की गंभीरता के आधार पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, इसी क्रम में बुधवार को पुलिस टीम पर हमला एवं हत्या के कांड में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त लाल बाबू पासवान को औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना अंतर्गत पचरूखिया बाजार से गिरफ्तार किया गया। अपने कार्यालय कक्ष में दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषि राज ने बताया कि पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार किया। आवश्यक कार्रवाई के उपरांत उसे जेल भेजा जा रहा हैं। इसके खिलाफ हसपुरा थाना में एक आपराधिक मामला दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना में संलिप्त छद अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।  कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द ही सुनिश्चित कर ली जायेगी। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं एसआई पवन कुमार सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer