
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। 13 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मामला औरंगाबाद ज़िले के ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दो बदमाशों ने दुष्कर्म को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। फिलहाल नाबालिग का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सदर अस्पताल में अपनी बच्ची का इलाज करा रही उसकी मां ने बताया कि देर रात गांव में बारात आई थी जिसे देखने वह गई थी। क़रीब 11 बजे जब वह घर पहुंची तो देखा की रक्तपात हो रही है पूछने पर घटना की जानकारी देते हुऐ वह बेहोश हो गई जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। वहीं होश में आने के बाद लड़की ने बताया कि जब वह घर लौट रही थी तभी दो लड़कों ने उसे पकड़ लिया। दोनो मुंह दबाकर उसे एकांत में ले गए और दुष्कर्म किया। नाबालिग ने बताया कि उसमे से एक लड़के को वह पहचानती है। इधर इस मामले में एसीएमओ किशोर कुमार ने बताया कि रात्रि में डेढ़ बजे ओबरा पुलिस द्वारा एक नाबालिग लड़की को लाया गया था। मामला दुस्कर्म का हैं जिसमें उसका आवश्यक इलाज किया गया है। इधर मामले में दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषि राज ने बताया कि मामले में आरोपित के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।