
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। यह मामला देव थाना क्षेत्र के विद्युत ऑफिस के समीप की है। मृतक की पहचान देव के ही कुम्हार बिगहा निवासी लक्ष्मण प्रसाद के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार वृद्ध प्रतिदिन की तरह अपने मित्रों के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी क्रम में सोमवार को देव से औरंगाबाद जा रही एक पिकअप ने अनियंत्रित होकर वृद्ध को टक्कर मार दी जिसमें पिकअप सड़क के किनारे चाट में जाकर पलट गई और चालक अपने सहयोगी के साथ फरार हो गया। जबकि इस हादसे में लक्ष्मण प्रसाद गंभीर रुप से ज़ख्मी हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देव लाया गया और इसकी सूचना परिजनों को दी गई। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वृद्ध को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। जहां के अस्पताल के चिकित्सकों ने भी जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि लक्ष्मण प्रसाद इलाहाबाद के एक प्राईवेट फैक्ट्री में काम करते थे लेकिन फैक्ट्री बंद हो जाने के बाद वह पिछले दस वर्ष से देव में ही रहकर कृषि कार्य करते थे। वह अपने पीछे तीन पुत्र एवं दो पुत्री को छोड़ गए हैं। लेकिन इनके बाद उनके 30 वर्षीय दिव्यांग पुत्र सुबोध पटेल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्योंकि वह इन्हीं पर आश्रित था। इस हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।