-पप्पू यादव
औरंगाबाद। रफीगंज-बराही पथ के कोटवारा पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक में अज्ञात चार पहिया वाहन ने पिछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद तीनों घायलों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर सुजीत कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार की गई। घायल की पहचान हसपुरा प्रखंड के कोईलवां पंचायत के ईटवां झंगुरी गांव के सनोज पासवान, उनकी पत्नी राजंती देवी, भाभी संजू कुमारी के रूप में की गई है। संजू कुमारी हसपुरा रेफरल अस्पताल में आशा पद पर नियुक्त हैं जिनको डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल संजू कुमारी ने बताई कि हमलोग रफीगंज किसी काम से जा रहे थे। इसी क्रम में कोटवारा पेट्रोल पंप के समीप पीछे से चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद हम सभी झाड़ी में जा गिरे।