
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। 19वीं पुण्यतिथि पर समाजसेवी सह धर्मपरायण महिला मीना देवी को लोगों ने नमन किया और उन्हें अशेष भावांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि आज के ही दिन 2005 में मीना देवी की आसमयिक मौत हो गयी थी। वे देवी तुल्य के साथ मानवता की पर्याय थीं। उन्होंने अपने विलक्षण गुणों से समाज के परिदृश्य को बदलने में कारगर भूमिका निभाई। वे एक उदार व विशाल हृदय वाला इंसान और दूरदर्शी महिला थीं। महिलाओं के उत्थान के लिए उन्होंने हमेशा काम किया। लोग जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर उनका सम्मान करते थे। वे सदैव अनुकरणीय रहेंगी। इस दौरान उनके पति गंगटी गांव निवासी राजद प्रवक्ता डॉ रमेश यादव, जिला पार्षद अनिल यादव, शंकर यादव, अनिल कुमार राव सहित कई अन्य मौजूद रहे।







