मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। किशोरी से दुष्कर्म मामले में एक आरोपित को ओबरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य अज्ञात आरोपित की तलाश की जा रही है। पकड़ा गया आरोपित थाना क्षेत्र के उकुर्मी गांव निवासी प्रिंस कुमार उर्फ़ गोलू है। जानकारी के अनुसार बीते 18 फ़रवरी की रात थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आई हुई थी जिसने किशोरी बारात देखने गई थीं। इसके बाद घर लौटने के दौरान दोनों आरोपियों ने किशोरी को जबरन उठाकर गांव से बाहर ले गए और उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। किशोरी जब घर पहुंची तो, उसके शरीर से रक्तस्राव हो रहा था जिसका मां ने कारण पूछा तो, घटना से जुड़ी सारी बातेउसने बताई। तत्पश्चात उसे इलाज़ के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इधर घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके अलोक में पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुऐ मंगलवार को एक आरोपित को रोहतास से गिरफ्तार किया है। जबकि दुसरे अज्ञात आरोपित की तलाश की जा रही है। प्रेस-वार्ता कर जानकारी देते हुऐ पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) नव वैभव ने बताया कि बारात देखने गई एक किशोरी से 2 लड़कों ने मुंह बंद करके सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस घटना के बाद पीड़िता की हालत खराब हो गई है। नाबालिग का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि दुसरे अज्ञात आरोपित की तलाश की जा रही हैं जिसे जल्द पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा। किसी भी स्थिति में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष अजय कुमार सहित अन्य सशस्त्र बलों के द्वारा की गई।
Related Articles
Check Also
Close
-
लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस ने कसी कमर, प्रशासनिक गतिविधियां हुई तेजFebruary 19, 2024
-
अवार्ड से सम्मानित होने पर शिक्षक को किया गया सम्मानितSeptember 22, 2023